फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सत्याग्रह आंदोलन के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गांधी जयंती दो अक्टूबर को होने वाले सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संघ परिषद के कर्मचारी नेताओं ने कैनाल सिंचाई विभाग में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। कर्मचारी नेताओं ने दो अक्तूबर को के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों से आग्रह किया। पुरानी पेंशन बहाली, राष्ट्रीय वेतन आयोग, कर्मचारियों की नियमित भर्ती ,आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा को खत्म करने संबंधी ज्ञापन दिया जाएगा। सोमवार को ही नगर निगम में जलकर कर्मचारी संघ के कर्मचारी नेताओं से भी संपर्क किया गया। सिंचाई विभाग के संग कार्यालय में बैठक भी हुई। मीटिंग में जिला अध्यक्ष विपिन त्यागी, जयपाल सिंह, तेजपाल सिंह, मोहित शर्मा, बृजेश यादव, प्रताप मयंक, विकास त्यागी, सुबोध शर्मा, मनोज बनी, पवन त्यागी, विनय त्यागी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें