दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को लेकर जनसंपर्क करते कार्यकर्ता।
- फोटो : SARDANA
रोहटा। सिवालखास विधानसभा के ग्राम भदौड़ा, मीरपुर, कैथवाड़ी और बनवारीपुर में कांग्रेस नेता अवनीश काजला ने जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 14 दिसंबर में रामलीला मैदान मे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में भारत बचाओ रैली में पहुंचे की अपील की। कहा कि किसानों के हालात आज बद से बदतर हो गए और सरकार अभी तक गन्ने का मूल्य तक घोषित नहीं कर पाई। देश में प्याज 100 रुपये पार कर गई है और प्रदेश में बहुत से शहरों में डेढ़ सौ रुपये तक बिक रही है। जनसंपर्क के दौरान हरिओम त्यागी, अरुण त्यागी, लोकचंद, योगेंद्र सिंह, मनोज चौहान, सरजीत प्रधान, निक्की व सतेंद्र शामिल रहे।