फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भड़काऊ वीडियो वायरल, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी युवक पर सोशल मीडिया पर सांप्रदायिकता फैलाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने एसएसपी से आरोपी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी फजरे, धर्मेंद्र, दिनेश, हसरत, दिलशाद, रामफल आदि ने एसएसपी से शिकायत में बताया कि गांव निवासी आरोपी सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का वीडियो वायरल करता रहता है। इस कारण लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। वह कई बार थाने में आरोपी की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि चार साल पहले भी आरोपी ने इस तरह से वीडियो वायरल कर सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की थी। इस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बावजूद इसके आरोपी एक बार फिर आए दिन इसी तरह का वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने संबंधित थाना को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें