फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को लाइफ स्किल की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के दौराला मार्ग स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत लाइफ स्किल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय से मानसिक रोग विभाग की डाॅ. विभा नागर ने मानसिक रोग, उनके लक्षण तथा उपचार की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी। डाॅ. विनिता शर्मा द्वारा लाइफ स्किल्स तथा टेली मानस हेल्प लाइन नंबर 14416 के संबंध में जागरूक किया गया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मनोज कुमार शर्मा, सुनील, अनुज, ऋषिपाल चंदेल, अर्जुन, सोनपाल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें