फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को खाद उपलब्ध कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में डीएपी खाद की समस्या को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, इफको-कृभको पीसीएफ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आलू या अन्य फसलों की बुवाई की जा रही है, वहां हर हाल में खाद पहुंचाया जाए। रविवार से सभी सहकारी समितियों के गोदाम पर उर्वरक उपलब्ध होना चाहिए। सभी निजी दुकानों और समितियां पर डीएपी उर्वरक का सामान वितरण किया जाए। किसी को भी आवश्यकता से अधिक उर्वरक न दिया जाए। डीएपी उर्वरक की खतौनी देखकर दी जाए। आलू की फसल को एक एकड़ में दो बोरे डीएपी उर्वरक प्रदान किया जाए। इफको डीएपी की 900 मीट्रिक टन एक रैक रविवार को जनपद में प्राप्त हो जाएगी। उसके वितरण की भी समीक्षा की गई। पाया गया कि जनपद की विभिन्न फुटकर उर्वरक दुकानों तथा गन्ना और सहकारी समितियों पर 1200 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें