फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एससी-एसटी एक्ट के विरोध में थाने में धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कक्केपुर गांव में चार दिन पहले दो युवकों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने के विरोध में ग्रामीणों ने थाने में धरना दिया। ग्रामीणों ने थाने पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर निर्दोष युवकों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए शांत किया।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के गांव काकड़ा निवासी अमित पुत्र किरणपाल ने 13 जुलाई को थाने में गांव कक्केपुर निवासी ललित व अंकित के खिलाफ जाति सूचक शब्द बोलने पर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिषेक चौहान आदि के नेतृत्व में थाने पर धरना दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कथित बौद्ध भिक्षु की झूठी तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह रोडरेज की घटना थी, जिसे पुलिस ने उक्त कथित बौद्ध भिक्षु के झूठे घटनाक्रम के बाद मुकदमा संगीन धाराओं में दर्ज करके निर्दोष युवकों को फंसा दिया। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने ग्रामीणों को समझाते हुए शांत किया और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी देहात कमलेश बहादुर से भी फोन पर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक चौहान, अनुज बजरंगी, जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज, निक्की तालियान, शेखर त्यागी, प्रदीप, बसंत जसड, संचित, महेश त्यागी, नरेश त्यागी, भोलू त्यागी, अमन त्यागी व अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें