फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत हर्रा की बोर्ड बैठक में छह करोड़ के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा नगर पंचायत में शामिल विधायक गुलाम मोहम्मद। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा के कार्यालय में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने की। बोर्ड बैठक में आदर्श नगर पंचायत विकास योजना सहित कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। इसमें नगर के विभिन्न मार्गों पर सीसी रोड, इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही खेल का मैदान, चहारदीवारी एवं ट्रैक का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त अंत्येष्टि स्थल का सौंदर्यीकरण एवं मुख्य सड़क की साइड पटरियों पर इंटरलॉकिंग लगाने के प्रस्ताव भी पारित हुए। बैठक में 29 सितंबर को नगर पंचायत दसवां स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित कराने के लिए प्रस्ताव पास हुए। बैठक में विधायक गुलाम मोहम्मद, अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता, व समस्त सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें