फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खंड विकास कार्यालय खरखौदा के सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें गांवों में विकास कार्य कराने के लिए एक करोड़ की धनराशि के 18 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। ब्लाक प्रमुख पुनीत त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में पंचायत निधि से गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में कैली गांव की प्रधान मनीषा देवी ने सीसी रोड निर्माण, गांव कोल की प्रधान सीमा त्यागी ने सीसी रोड निर्माण की मांग की। इसी के साथ अन्य ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी विकास को लेकर अपने-अपने प्रस्ताव बैठक में रखे। ब्लाॅक प्रमुख पुनीत त्यागी ने बताया कि कोई भी गांव ऐसा नहीं रहेगा, जहां क्षेत्र पंचायत द्वारा कार्य न कराए जाएं। बैठक में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार व वीडियो पंचायत मनोज कुमार ने पूर्व में कराए गए कार्यों का विवरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें