मेरठ। आवास एवं विकास परिषद के शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में शनिवार को उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपत्ति मेले का आयोजन किया गया। संपत्ति मेले में ओटीएस योजना के लिए स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण भी किया गया। उप आवास आयुक्त ने सभी पटल सहायकों को आवंटियों को ओटीएस योजना के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि दो संपत्तियों का नामांतरण पत्र निष्पादित करने के साथ ही तीन लाभार्थियों को किराए किराएदार के अनुबंध सौंपे गए। उन्होंने बताया कि 15 आवंटियों ने शिरकत की। ओटीएस योजना की ऑनलाइन के लिए भी आवेदन आ रहे हैं। ब्यूरो