फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रॉपर्टी डीलर पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। आकांक्षा कॉलोनी निवासी विभू रस्तोगी ने तहरीर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। विभू रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह व्यवसायी हैं और पार्ट टाइम में प्रॉपर्टी डीलिंग का भी कार्य करते हैं। कुछ दिन पहले उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले एक व्यक्ति से हुआ। जब उन्हें पता चला कि आरोपी झगड़े के सौदे लेता है तो उन्होंने उसका साथ छोड़ दिया। आरोप है कि पिछले दो-तीन दिन से कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लोग उनकी दुकान के चक्कर लगा रहे हैं और घूरते हुए निकलते हैं। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे बदमाशों से मरवाने की धमकी भी दी थी, जिसके संबंध में 1 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया गया था। अब पुन: आरोपी रात 8:00 बजे तक चार बार दुकान के चक्कर लगाकर गया और रोकने पर उसने कहा कि तेरा इलाज कराना है। वह भय के कारण परेशान है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें