मवाना। इस्लामिया मदरसा तालीमुल इस्लाम में आयोजित सम्मान समारोह में तालीम के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि साजिद ने बच्चों को कुरान शरीफ, हदीस शरीफ और दीनी किताबें इनाम में देकर उनकी हौसला-अफजाई की। मदरसा कमेटी और शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी बेहद जरूरी है, जिससे समाज और कौम तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। मुख्य अतिथि ने बच्चों को कौम का भविष्य बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। मदरसा प्रबंधन ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एम. अयाज, हसीब, हुजैफा, सलीम, शादाब, शहजाद, हिफ्जुर्रहमान, शिफा और हुमैरा को सम्मानित किया गया।