फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान मेले में प्रोजेक्ट की जानकारी दी

विज्ञापन
दौराला- वलीदपुर के प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान ​प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अति​थि। स्रोत : सं
विज्ञापन
दौराला। अगस्त्य फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को गांव वलीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान शिविर का समापन किया गया। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशु अरोरा ने बताया कि अगस्त्य फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था। मोहित अरोडा ने मेले में विद्यार्थियों को विज्ञान के लाइव मॉडल के माध्यम से अनेक प्रोजेक्ट की जानकारी दी। मेले के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार और ग्राम प्रधान के पति डाॅ. कुलदीप सिंह ने मेले में मॉडल का निरीक्षण किया। समापन दिवस पर विद्यार्थियों ने मानव अंगों व सोलर सिस्टम आदि पर अपनी प्रस्तुति दी। अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें