फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को प्रगतिपत्र व पुरस्कार वितरित

विज्ञापन
बहसूमा। manful सिंह कन्या इंटर कॉलेज का फोटो स्कूल प्रबंधन सूत्र
विज्ञापन
बहसूमा। मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रगतिपत्र (परिणाम) एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भावना चौधरी व मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्राओं और प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा छह में तनिष्का प्रथम, आयुषी द्वितीय, आरुषि देशवाल तृतीय, कक्षा सातवीं में विधि प्रथम, गुंजन द्वितीय और फिदा तृतीय, कक्षा आठवीं में दिव्या प्रथम, अक्शा द्वितीय और मिसबा तृतीय, कक्षा नौवीं में संध्या प्रथम, इलमा द्वितीय और तनुष्का तृतीय, कक्षा 11वीं में छवि प्रथम, माही द्वितीय, अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। संचालन अध्यापिका कृतिका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर परविंदर कुमार, पूजा गुप्ता, सुरभि, सीमा, मानसी, गोल्डी, वैशाली, स्नेहा, दुर्गेश, निक्की देशवाल, अंशुल, कृतिका चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें