मेरठ। पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब को आजाद कराने वाले सिख शहीदों की स्मृति में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में कार्यक्रम होंगे। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने बताया निष्काम सेवक जत्थे की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम 21 से 22 फरवरी तक होंगे। गुरुद्वारा साहिब में सुबह और रात्रि में गुरुमत समागम होगा। अकाल तख्त से प्रदीप सिंह भी आएंगे। कार्यक्रम में रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरमिंदर सिंह, सोहन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद