फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रो. विकास शर्मा ने यूजीसी पर साधा निशाना, बताया तुगलकी फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर विवाद को लेकर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब उनके प्रोफेसर भाई ने भी यूजीसी पर निशाना साधा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर और उपन्यासकार प्रोफेसर विकास शर्मा ने कहा कि यूजीसी के इस तुगलकी फरमान से विश्वविद्यालय पढ़ने-पढ़ाने की बजाय भेदभाव के केंद्र बन जाएंगे। यूजीसी को बताना चाहिए कि उन्होंने विश्वविद्यालयों में संवेदनशील स्थानों का निर्धारण किस आधार पर पर और कैसे किया। परिसर में कौन सी जगह भेदभाव के लिए सही है और कहां भेदभाव नहीं हो सकता। देश की राजधानी में बैठकर देशभर के विश्वविद्यालयों में भेदभाव स्थल देखने वाले यूजीसी के अधिकारी समाज को न बांटें। आल इंडिया इंग्लिश टीचर्स एसोसिएशन के महामंत्री प्रोफेसर विकास शर्मा ने कहा कि छात्रों, प्राध्यापकों, लेखकों व बुद्धिजीवियों को चाहिए कि वे इस निर्णय के विरुद्ध सरकार को बाध्य करें कि वह निर्णय अविलंब वापस ले। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें