फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीर्थकर महावीर स्वामी की सदर जैन मदिर से निकली शाेभायात्रा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..महावीर जयंती पर वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित असौड़ा हाउस जैन मंदिर से निकली शोभा यात्
विज्ञापन
मेरठ। महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में सदर दुर्गाबाड़ी बडे़ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से पारसनाथ भगवान की रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

रथयात्रा सदर दुर्गाबाड़ी दिगंबर जैन मंदिर परिसर से शुरू होकर सदर चौक बाजार, सदर सराफा बाजार होते हुए दाल मंडी पहुंची। इसके बाद यात्रा सदर थाने के सामने से होते हुए सदर बाजार होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची यहां पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। यात्रा का धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह रथ के सम्मुख भगवान महावीर की आरती उतारी व चांदी के थाल से पूजा की। दाल मंडी में सीए संजय जैन के परिवार ने महावीर भगवान की विशेष आरती व पूजा की। रथ के क्वासी बनने का सौभाग्य मनीष जैन परिवार को प्राप्त हुआ। खजांची व सारथी बनने का सौभाग्य आदि जैन को प्राप्त हुआ। सभी धार्मिक श्रद्धालुओं ने महावीर भगवान के संदेश जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म के नारे लगाते हुए खूब जयकारे लगाए। इस दौरान गौरव जैन, पारुल जैन, प्रशांत जैन, समर्थ जैन, अजय जैन, अनुज जैन, पंकज जैन एडवोकेट, सोनल जैन, झलक जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें