कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्या सुनते प्रशासनिक व सेना
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीर नारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में आई दस शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। पूर्व सैनिक शिवेंद्र सिंह के प्लॉट पर भूमाफिया द्वारा कब्जा, पूर्व सैनिक दुर्गेश कुमार के मकान में तोड़-फोड़ और जान से मारने की धमकी देने, पूर्व सैनिक बीरपाल सिंह मलिक की खेत की पैमाइश करने, पूर्व सैनिक अजब सिंह के रिहायशी मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद