फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा शिविरों में हुआ बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल के 14 जिलों में तीन दिवसीय विशेष मेगा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 6012 शिकायतों में से 3819 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमांचल में आयोजित कराए गए मेगा शिविरों में 16.64 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई। 965 संयोजनों का 1375 किलोवाट लोड बढ़ाया गया। शिविरों के दौरान बिल संशोधन, राजस्व निर्धारण, मीटर बदलवाने, नये संयोजन तथा विद्युत चोरी संबंधी मामलों सहित, कुल 14 प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया गया। मेगा शिविरों में 6012 आवेदन बिल जमा कराने, बिल संशोधन, राजस्व निर्धारण, मीटर बदलने, नये संयोजन आदि से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 3819 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निस्तारण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें