फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं की दूर हों समस्याएं : एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को संभव कार्यक्रम जनसुनवाई के जरिए उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए। सभी अधिकारी इन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें। जनसुनवाई में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर आदि जिलों के 26 उपभोक्ताओं ने बिलिंग, मीटर और विद्युत आपूर्ति से जुड़ीं शिकायतें रखीं। कुछ शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और बाकी को संबंधित जिलों में निस्तारण के लिए भेज दिया गया। एमडी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय अवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस अवसर पर निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर, मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्र, गुरजीत सिंह, मोहम्मद सगीर, गुलाब सिंह, अनुराग भल्ला, अरूण कुमार, अभिषेक सिंह, मोहम्मद अरशद, सोनम सिंह, प्रशांत सोनी, सौरभ मंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें