प्रदूषण से बचाव के लिए हापुड़ रोड पर पानी का छिड़काव करते कर्मचारी।
- फोटो : KITHOR
माछरा/मुंडाली। बढ़ते प्रदूषण से ग्रामीण परेशान हैं। सांस, अस्थमा के मरीज हैं। उन्हें सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
क्षेत्र के गांवों में भी प्रदूषण ने पैर पसार दिए हैं। इससे माछरा, अमरपुर, खंद्रावली, कासमपुर, नंगलामल, लोटी, मऊखास, सिसौली आदि गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। महेश, मूलचंद आदि का कहना है कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है। अस्थमा के चलते प्रदूषण से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मास्क का प्रयोग करने पर भी उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है।