फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से कम 65 से अधिक उम्र वाले लोगों पर धार्मिक स्थल में जाने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में सोमवार को सभी धर्मों की बैठक की गई। एसडीएम व सीओ ने धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए शासन से जारी गाइड लाइन से सभी को अवगत कराया। बैठक में बताया कि धार्मिक स्थल में केवल प्रसाद चढ़ाया जा सकेगा, वितरण नहीं होगा, सामूहिक रूप से धार्मिक स्थल में लोग घंटा नहीं बजा सकेंगे। वहीं, धर्मगुरुओं को किसी व्यक्ति के बारे में कोरोना संक्रमित होने का पता चने पर जानकारी तुरंत पुलिस, स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ पंकज कुमार ने कहा कि गाइड लाइन का सख्ती से पालन करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि कुछ व्यापारी संगठन के नेता रोस्टर के विरुद्ध व्यापारियों से दुकान खोलने की बात कहकर गुमराह कर हे हैं। बैठक में मौजूद सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन अपना पक्ष रखना शुरू कर दिया। कहा कि हम प्रशासन से व्यापारियों को प्रताड़ित नहीं होने देंगे, हां सरकार के नियमों का पालन करेंगे। बैठक में सीओ पंकज सिंह ने कहा कि इस बार रोस्टर का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसडीएम भारतीय ने कहा कि धार्मिक स्थल के अंदर केवल पांच ही लोगों की एक बार में प्रवेश होगा। 10 साल से कम 65 साल से अधिक आयु वाले लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है। फादर पाक्या नाथन ने कहा कि चर्च में प्रार्थना कराने वाले ही पांच लोग होते हैं तो वह श्रद्धालुओं को कैसे प्रार्थना कराएंगे। कहा कि फिलहाल चर्च खुला रहेगा पर प्रार्थना नहीं होगी। धार्मिक स्थल सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुलेगे। इस दौरान चर्च के फादर ससिन बाबू, मौलाना शकील, मौलाना आसिफ, फैय्याज अहमद, सूर्यदेव त्यागी, शावहेज अंसारी, विरेंद्र चौधरी, पंकज जैन, विनोद सोम, ललित गुप्ता, मंजूर मलिक, दीपक शर्मा व मंगू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें