मेरठ। मेरठ कॉलेज में शुक्रवार को आयोग से प्राचार्य पद के लिए चयनित प्रो. मनोज रावत ने प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया। बता दें कि नौ महीने के बाद प्रो. मनोज रावत को पदभार ग्रहण करने का अवसर मिला है। इससे पहले वह आगरा कॉलेज में प्राचार्य रह चुके हैं। मेरठ कॉलेज में प्राचार्य पद पर आने के लिए उनको हाईकोर्ट एवं सरकार के बड़े अधिकारियों के पास पहुंचना पड़ा। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव विवेक कुमार गर्ग ने बताया कि कॉलेज में त्योहारों के चलते अवकाश होने की वजह से प्रो. मनोज रावत 14 अक्तूबर को पूरी तरह अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। संवाद