फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रियांशिका सोनी का राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में हुआ चयन

विज्ञापन
राष्ट्रीय क्रिकेट कैंप के लिए चुनी गई प्रियंशिका सोनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मेरठ। अयोध्या में 21 जनवरी से चल रहे बालिका अंडर 17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए मेरठ की प्रियांशिका सोनी सहित तीन महिला क्रिकेटरों का चयन हुआ है। जैन नगर स्थित श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा प्रियांशिका के चयन से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। प्रियांशिका ने चौदह साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने सीएबी इंटर कॉलेज में कोच नीतू अग्रवाल और टारगेट क्रिकेट एकेडमी में अंजलि सिंह से प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में वह आगरा में रणजी खिलाड़ी तेज गेंदबाज किशोर कुमार शर्मा से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। उनके साथ ही मेरठ से डॉली और चंदा का भी कैंप के लिए चयन हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों से भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रियांशिका की मां रजनी सोनी, दादी पदमनी और भाई विराट ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें