फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

Mon, 26 Dec 2022 12:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी परिवहन निगम में हाल ही में 26 नए बस ड्राइवरों की भर्ती की है, जिनमें प्रियंका शर्मा भी शामिल हैं। प्रियंका ने अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पति को शराब पीने की लत थी, जिस वजह से उनकी कम उम्र में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रोडवेज बस चलातीं प्रियंका शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को अपनी पहली महिला बस ड्राइवर मिल गई है। इनका नाम प्रियंका शर्मा है, जो बिहार के बांका जिले के अंतर्गत हरदौड़ी गांव की मूल निवासी है।

विज्ञापन


यूपी परिवहन निगम में हाल ही में 26 नए बस ड्राइवरों की भर्ती की है, जिनमें प्रियंका शर्मा भी शामिल हैं। प्रियंका ने अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पति को शराब पीने की लत थी, जिस वजह से उनकी कम उम्र में ही मौत हो गई। इसके बाद परिवार और दो बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई।

काम की तलाश में प्रियंका दिल्ली आ गईं, यहां पर उन्हें एक फैक्टरी में काम मिल गया। इसी दौरान उन्होंने ड्राइविंग स्कूल में एडमिशन ले लिया और फिर ड्राइविंग सीखकर ट्रक चलाने का फैसला किया। इस साल की शुरुआत में उन्हें यूपी परिवहन निगम में ड्राइवरों की भर्ती के बारे में पता चला।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने फॉर्म भरा और इसे पास भी कर लिया। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग ली और फिर सितंबर में उनकी पोस्टिंग हो गई। इसी के साथ ही प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें