फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानमंत्री आवासों का लाॅटरी ड्राॅ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की ओर से जागृति विहार विस्तार योजना संख्या-11 के प्रधानमंत्री आवास का ड्राॅ शुक्रवार को होगा। सम्पत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बीते साल 9 मार्च से 23 अप्रैल तक पंजीकरण खोले गए थे। विभिन्न सेक्टर के अवशेष 132 भवनों के विरुद्ध पंजीकरण के अंतर्गत डूडा की ओर से सत्यापन किया गया था। पात्र आवेदकों के मध्य हुए पात्रता चयन के बाद लॉटरी ड्राॅ द्वारा नंबरिंग ड्राॅ 5 दिसंबर को जागृति विहार सेक्टर-3 के सामुदायिक केंद्र में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार सम्पत्ति मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जागृति विहार एक्सटेंशन के लिए 15 प्रतिशत की छूट के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को आवंटन पत्र भी सौंपे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें