फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिसंबर को दिल्ली में गरजेंगे प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक शिक्षक भवन केसरगंज में हुई। जिलाध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले महारैली का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के प्राथमिक शिक्षक शामिल होंगे। मेरठ से प्रत्येक ब्लॉक से चार बसें दिल्ली महारैली में जाएंगी। उन्होंने संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्रियों को महारैली में भागीदारी करने की जिम्मेदारी दी। दिल्ली से नजदीक होने के कारण मेरठ से बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक महारैली में भाग लेंगे। इस अवसर पर अनुज शर्मा, सत्येंद्र कुमार, नीरज चौधरी, विपिन कुमार, विकास कुमार, सुखेंद्र शर्मा, शोवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें