दिल्ली में जुटकर आंदोलन की बनाई जाएगी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीईटी अनिवार्यता को लेकर देशभर के प्राथमिक शिक्षकों ने लंबे आंदोलन का मन बना लिया है। जल्दी ही दिल्ली में पूरे देश के प्राथमिक शिक्षक इकट्ठा होकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे, जिससे केंद्र सरकार पर टीईटी अनिवार्यता हटाने का दबाव बनाया जा सके। दिवाली के बाद प्राथमिक शिक्षकों ने अपना आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मेरठ जिलाध्यक्ष राकेश तोमर व मंत्री डॉ. सविता शर्मा के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व ने सूचना दी है कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में देश भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही दिल्ली में देश भर के प्राथमिक शिक्षकों की बैठक होगी। मेरठ मंडल के प्रत्येक जनपद से दस-दस शिक्षक इस बैठक में भाग लेने जाएंगे। बैठक में आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा और उसके आधार पर ही आंदोलन चलेगा।