फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ली शपथ

विज्ञापन
मवाना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिवक्ता आदि। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद के लिए पंकज नागर को सब रजिस्ट्रार ने शपथ दिलाई व प्रमाणपत्र दिया। तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सचिन चौधरी रहे। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार रस्तौगी, प्रवीण दुबलिश, राज सिंह पोसवाल, हेमंत गुप्ता आदि ने अध्यक्ष पंकज नागर को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि सब रजिस्ट्रार सुरेश चंद मौर्य ने अध्यक्ष पंकज नागर को शपथ दिलाई व प्रमाणपत्र देते हुए बधाई दी। संचालन महमपाल सिंह एडवोकेट ने किया। इस मौके पर राजीव कंसल, चौ. जसबीर सिंह, जगबीर सिंह बंसला, अशोक राजवंशी, आलोक गुप्ता, श्रीबल्लभ, रघुकुल तिलक, विजय गंगपुरी, आदेश शर्मा, आशू गोयल, शमसुद्दीन अंसारी, संजीव चौहान, अमित गुप्ता, विपिन चौहान आदि अधिवक्ता और भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, सभासद अर्जुन काली आदि रहे।

मवाना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिवक्ता आदि। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें