बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को अंबेडकर शिक्षा सदन में बच्चों के साथ रंगारंग कार्यक्रम किया।
- फोटो : संवाद
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को आंबेडकर शिक्षा सदन में बच्चों के साथ रंगारंग कार्यक्रम किया। छोटे बच्चों ने भाषण, नृत्य, गीत देश रंगीला, ए मेरे वतन के लोगों, मां तुझे प्रणाम आदि प्रस्तुत किए। सभी बच्चों ने देश को सलाम करते हुए सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की प्रस्तुति दी। शशि बाला ने प्रस्तुति करने वाले बच्चों व फोटोग्राफर मनीष 4 क्लास को उपहार में कपड़े व अन्य सामान दिए गए। स्कूल प्रधानाचार्य मालती ने अध्यापिका रोशन व अनिल की संस्था का आभार जताया। संवाद