मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें गिरनार सत्य और तथ्य पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक गिरनार पर्वत को जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली होने के प्रमाण प्रस्तुत करती है। सुदीप जैन ने गिरनार पर कब्जे और जैन अनुयायियों के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। ब्यूरो