मेरठ। राजघाट स्थित जननायक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ नेताओं एवं समाजसेवियों भाग लिया। इसमें शहर के साहित्यकार एवं मेरठ का इतिहास पुस्तक के लेखक चरण सिंह स्वामी ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा नीरज शेखर को वरिष्ठ समाजसेवी मेजर डॉ. हिमांशु सिंह के साथ मेरठ का इतिहास पुस्तक भेंट की। चरण सिंह स्वामी ने बताया कि दोनों नेताओं ने पुस्तक की सराहना की। संवाद