मवाना। एएस इंटर कॉलेज में एनसीसी दिवस पर 73 बटालियन मवाना के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यूनिट के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के कैडेट ने प्रतिभाग किया। एएस इंटर कॉलेज के कैडेट्स रिया, शगुन रानी, प्राची, नीशू, चाहत, पायल, वैशाली, नेहा, श्रुति, अंशिका, कोमल, सुभारती आदि ने सुंदर प्रस्तुति दी। नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा के कैडेट्स ने ग्रुप डांस किया। केपीजी के कैडेट ने देशभक्ति गीत पर डांस की प्रस्तुति देकर सभी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया। लेफ्टिनेंट बलराज सिंह, सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार ने भी कैडेट्स को एनसीसी दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, नायब सूबेदार अजय कुमार, हवलदार केवल, बालाराम, मोहित, मोनू देशवाल तथा विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।