बहसूमा। कार्ड मिल में सजने लगी है दुकान झूला होता तैयार
बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में 9 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में झूला व दुकानें सजनी लगी है। व्यवस्था समिति के सदस्य श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार मंदिर परिसर के बाहर से ही बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित किया जाएगा। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की अलग लाइन और विशेष व्यवस्था रहेगी। कार्यकारी समिति के सदस्य हरजिंदर सिंह और लाखन सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु दर्शन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति सदस्य हरजिंदर सिंह ने बताया कि मेले का ठेका रामराज निवासी वीरेंद्र को 4.57 लाख रुपये में दिया गया है। मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री दिनेश खटीक 10 अगस्त को करेंगे।