मेरठ। छठ पूजा के मद्देनजर नगर निगम ने शहर के प्रमुख सामूहिक पूजा स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने और सड़कों पर लाइट की व्यवस्था की है। शुक्रवार से शहर में विशेष अभियान चलेगा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बृहस्पतिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी और प्रभारी मार्ग प्रकाश को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। नगरायुक्त ने बताया कि गगोल तीर्थ, पल्लवपुरम, जेल चुंगी, गंगानगर, जागृति विहार, कासमपुर और सूरजकुंड जैसे प्रमुख छठ पूजा स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय छठ पर्व के दौरान सामूहिक पूजा स्थलों पर रात के समय प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। ब्यूरो