फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंचौली में सफाई के लिए टैक्स वसूली की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंचौली में सफाई के लिए टैक्स वसूली की तैयारी
विज्ञापन

गंगानगर। मवाना रोड स्थित इंचौली ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था के नाम पर टैक्स वसूली की तैयारी की जा रही है। इसकी भनक लगते ही क्षेत्र के व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने हंगामा कर अपना मांग पत्र ग्राम सचिव को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रत्येक दुकान से 100 रुपये और हर घर से 30 रुपये प्रतिमाह वसूली की तैयारी कर रही है। वहीं, सचिव ने व्यापारियों से शांत रहने के साथ ही सहयोग देने की अपील की। काफी हंगामे के बाद व्यापारियों ने 10 सूत्री मांगपत्र ग्राम सचिव को सौंपा।
शनिवार को उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं इंचौली व्यापार मंडल अध्यक्ष इसरार सिद्दीकी के नेतृत्व में व्यापारी ग्राम सचिव नरेंद्र सिंह से मिले। यहां आते ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में भी व्यापार ठप है। ऐसे में उन पर टैक्स थोपने की तैयारी की जा रही है। इसमें व्यापारी सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने 10 सूत्रीय मांग पत्र दिया। इसमें रास्तों की सफाई, पानी की टंकी में दवाई, हैंडपंप ठीक कराने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। व्यापारियों के मुताबिक वह मांगपत्र जिलाधिकारी को भी भेज चुके हैं। इस दौरान अनिल रस्तौगी, उमर फारूख, सतपाल, अजहर हुसैन, मौ. दिलशाद, नौशाह आलम, सलीम, हनीफ, सरफराज आलम, वाशिद अली आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यापारी बोले- प्रधान पति ले रहे फैसले
हंगामे के समय व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इंचौली ग्राम प्रधान मैनाज नसीम साल में एक या दो बार ही पंचायत भवन में दिखाई देती हैं। उनके स्थान पर पति नसीम जिया प्रधान की कुर्सी पर बैठकर गांव के बारे में फैसले सुनाते हैं। इंचौली सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला गांव है। यहां मुख्य बाजार में नालियों की सफाई न होने से पानी भरता है, शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती। जरूरी सेवाओें के लिए टैक्स के नाम पर अवैध वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें