लावड़। लावड़ निवासी गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में इंचौली पुलिस ने पीड़िता की दो जेठानियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लावड़ निवासी अल्ताफ मलिक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी पत्नी रुखसार की फुफेरी बहन शमा मलिक और शबनम हैं। आरोप है कि शमा ने रिश्तेदारी का भरोसा दिलाकर रुखसार से सोने के जेवर ले लिए थे। वापस मांगने पर उसने इन्कार कर दिया। 11 नवंबर को रुखसार शमा के घर जेवर मांगने गई थी। आरोप है कि वहां शमा और शबनम ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। रुखसार गर्भवती है। इसके बावजूद दोनों ने उसके पेट और शरीर पर लात-घूंसे मारे, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शमा मलिक और शबनम मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।