किठौर। शाहजहांपुर में बुधवार को एक दिवसीय कंठी माता मेला का आयोजन हुआ। क्षेत्र व दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने माता कंठी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तथा परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। मेले में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं और लोगो ने भी जमकर खरीदारी की। कमेटी के सदस्य महेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि उक्त मंदिर की क्षेत्र में बड़ी मान्यता है। बताया गया कि क्षेत्र की हर लड़की की शादी और बच्चे के जन्म के बाद पहली बार रात में मंदिर पर बसेरा किया गया। इसके बाद सुबह नहाकर माता कंठी के दर्शन किए। संवाद