मेरठ। सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बिजनौर के नजीबाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के द अध्ययन स्कूल की छात्रा प्राप्ति गोयल ने शानदार प्रदर्शन कर रजत और कांस्य पदक जीता। इसके लिए प्राप्ति का स्कूल में भी सम्मान किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी उन्हें सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हरियाणा में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्राप्ति द अध्ययन स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा हैं। उन्होंने अंडर-14 वर्ग में हिस्सा लिया। इस मौके पर सागर कश्यप, लक्ष्मीकांत, आशीष पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद