फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकृति चौधरी का भारतीय खेल प्राधिकरण के लिए चयन

Fri, 21 Aug 2026 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शूटर प्रकृति
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ की निशानेबाज प्रकृति चौधरी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रकृति चौधरी 10 मीटर राइफल शूटिंग की खिलाड़ी हैं। उन्होंने निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के माध्यम से निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा को निखारा है। भारतीय खेल प्राधिकरण में उनके चयन पर सभी ने खुशी जताई है। उनकी माता ज्योति व पिता सेंसर पाल ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रकृति आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें