मेरठ। सरस्वती प्रेम सेवा ट्रस्ट की ओर से जागेश्वर धाम मंदिर सरस्वती लोक में माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवी मैया का गुणगान किया गया। माता के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और ट्रस्ट महासचिव वरुण अग्रवाल ने ज्योति प्रचंड की। भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और शिव परिवार की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पंडित भुवन शर्मा, आशुतोष शर्मा और राहुल शास्त्री ने विधिवत पूजन कराया। भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, विमल शर्मा, कमल दत्त शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो