मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी सदर में नवमी पूजा हुई। मां के स्नान के उपरांत पूजा अर्चना की गई। दोपहर में हवन हुआ। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संध्या आरती देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आरती के बाद बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति की फ्रेंड यूनियन ड्रामाटिक क्लब की ओर से बंगला थिएटर का आयोजन किया गया। संध्या आरती के साथ मां को भावभीनी विदाई दी गई। आरती के समय बंगाली महिलाओं ने धुनुची नृत्य कर मां का गुणगान किया। आयोजन में अजय मुखर्जी, सुब्रोतो सेन, गोविंद विश्वास, रीना सेन, अशोक चौधरी, रिंकू नियोगी, डॉ. सुब्रतो सेन, लिपिक चौधरी, उज्जवल चौधरी, अभिनव दत्ता, मैत्री दास, अमिताभ मुखर्जी, पुष्पा बैनर्जी, अनंत चक्रवर्ती आदि रहे। ब्यूरो