यदु होटल में कराटे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते खिलाड़ीफोटो स्त्रोत स्वयं
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल यदु में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन कराटे खिलाड़ियों को तकनीकी गुर सिखाए गए। बुधवार को प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजक व शिहान दिलीप कश्यप ने कहा कि अभ्यास करने से मन और मस्तिष्क मजबूत होता है। आत्मविश्वास बढ़ता है, इसलिए खिलाड़ी को अधिक से अधिक अभ्यास करना चाहिए और अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखना चाहिए। तीसरे दिन जापान से आए ग्रैंड मास्टर हंसई अकिओ ताकाहाशी, कनाड़ा से आए प्रशिक्षक बीएस खड़का, अकीको शिओशावा आदि ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया और तकनीकी गुर सिखाए। इस दौरान 70 से अधिक खिलाड़ियों में विभिन्न वर्ग में प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और जानकारी प्राप्त की। दिलीप कश्यप ने बताया कि एक जनवरी को बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और दो जनवरी को सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।