यूपीएसई में 806 रैंक प्राप्त करने वाली वंशिका भगत को सम्मानित करते सपा नेता। (स्त्रोत सपा नेता)
मवाना। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में गांव रानी नंगला निवासी प्राची पंवार द्वारा ऑल इंडिया 59वीं रैंक प्राप्त करने और गांव गाजीपुर निवासी वंशिका भगत द्वारा यूपीएससी परीक्षा में 809वीं रैंक प्राप्त करने पर सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने दोनों के आवास पर जाकर ट्रॉफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। किशोर वाल्मीकि ने कहा दोनों की यह सफलता परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष अजय अधाना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, दीपक ढिलौर आदि उपस्थित रहे।