फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रभात फेरी निकालते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रभात फेरी की शुरुआत मोहल्ला हीरालाल स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग से हुई। जहां ग्रंथी सुरजीत सिंह ने विधिवत अरदास की। इसके पश्चात प्रभात फेरी गुरुद्वारा से थाना तिराहा, पंचवटी कॉलोनी और मास्टर काॅलोनी होते हुए एडवोकेट ओंकार सिंह संधू के आवास पर पहुंची जहां संगत का स्वागत किया गया। पंजाबी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रभात फेरी का स्वागत किया और संगत को प्रसाद वितरित किया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने वाहे गुरु जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल रहे।

गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रभात फेरी निकालते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें