संविधान दिवस पर महिला महाविद्यालय द्वारा कस्बा खरखौदा में निकाली गई प्रभात फेरी।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में बुधवार को कस्बा खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने हरी झंड़ी दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया। प्रभात फेरी में छात्राओं ने खरखौदा के लोगों को संविधान की महत्ता बताई। नगर का भ्रमण किया। छात्राओं ने भ्रमण के दौरान स्लोगन का उद्घोष कर कस्बा के लोगों को जागृत किया। इस दौरान छात्राओं ने कस्बा के लोगों से संविधान को समझाते हुए उसके नियमों का पालन करें तथा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। रैली में डॉ. नीलम सिंह, डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुरभि सिंघल समेत कई लोग मौजूद रहे।