मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते शनिवार को शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रंगोली बिजलीघर के तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस, वैशाली कॉलोनी फीडर, नौचंदी बिजलीघर के नौचंदी फीडर, हापुड़ रोड बिजलीघर के सीवेज, इंद्रलोक फीडर क्षेत्र में सुबह सात से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सूरजकुंड बिजलीघर के रॉयल पैलेस फीडर में सुबह छह से नौ बजे तक, माधवपुरम-1 बिजलीघर के खत्ता रोड, माधवपुरम-2 बिजलीघर के गणेशपुरी और रामलीला ग्राउंड-2 बिजलीघर के भूमिया का पुल फीडर क्षेत्र में सुबह सात से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद