मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड-11 केवी अनुरक्षण एवं परिचालन माधवपुरम के तहत रंगोली बिजलीघर के तेजगढ़ी, सम्राट व वैशाली कॉलोनी फीडर क्षेत्र में सुबह सात से 11 बजे तक, नौचंदी बिजलीघर के नौचंदी व गढ़ रोड फीडर क्षेत्र में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और उद्योगपुरम-एक बिजलीघर के सभी फीडरों पर दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। माधवपुरम बिजलीघर के सभी फीडरों पर सुबह दस से दोपहर बाद तीन बजे तक, हापुड़ बाईपास रोड और साईपुरम फीडर क्षेत्र में सुबह छह से नौ बजे, रामलीला ग्राउंड-दो बिजलीघर के भूमिया का पुल फीडर क्षेत्र में सुबह 11 से चार बजे तक, सूरजकुंड बिजलीघर के रॉयल प्लाजा फीडर क्षेत्र और हापुड़ रोड बिजलीघर के इंद्रलोक और सीवेज फीडर क्षेत्र में सुबह सात से दस बजे बिजली नहीं आएगी। संवाद