मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड वीके सिंह के अनुसार, सदर एवं बेगमपुल उपकेंद्र के तहत 33 केवी लाइनों के क्षतिग्रस्त पोल बदलने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। इसी तरह से हापुड़ रोड उपकेंद्र के इलाकों में पेड़ों की कटाई-छंटाई के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होगी। संवाद