मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी उप केंद्र सदर एवं बेगमपुल के अंतर्गत क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने के कारण दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 33 केवी उप केंद्र गंगानगर प्रथम से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद