खरखौदा। बिजौली विद्युत उपकेंद्र पर टेस्टिंग व अन्य कार्य के चलते शनिवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को बिजौली उपकेंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य कराए जाएंगे। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में बिजौली, धनौटा समेत क्षेत्र के सभी कृषि फीडर भी प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्य को समय से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि रोस्टर के अनुसार सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक होने वाली कटौती नहीं की जाएगी।